भारत के तमिलनाडू राज्य के शहरो में गूगल(Google) बाबा अपनी इंटरनेट बस (Internet Bus) ले कर जायेंगे और लोगों को इंटरनेट के फायदों के बारे में बतायेंगे। इस बस से लोगों को बताया जायेगा कि इंटरनेट का प्रयोग कितना आसान है और सर्च, जीमेल और गूगल मैप जैसी आसान और साधारण सेवाओं का रोजमर्रा की जिंदगीं में कैसे प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रोजैक्ट की साईट यहां है।
Wednesday, February 4, 2009
भारत की सड़कों पर गूगल की इंटरनेट बस Internet Bus of Google on Indian Roads
Posted by खबरची at 7:52 AM 1 comments Links to this post
Tuesday, February 3, 2009
हिंदी चिट्ठाकारों ने लिखे 200 दिनों में एक लाख लेख 1 Lac articles by Hindi Bloggers in 200 days
हिंदी चिट्ठों (Hindi Blogs) पर दो लाख लेख पूरे हो गये हैं।
मजेदार बात यह है कि पहले एक लाख लेख लिखने में जहां हिंदी के चिट्ठाकारों को पांच साल से भी ज्यादा का समय लगा था वहीं दूसरे एक लाख लेख केवल 200 दिनों में ही लिख लिये गये।
हिंदी चिट्ठों की शुरुआत अप्रैल 2003 में हुई थी जब हिंदी का पहला चिट्ठा लिखा गया था और हिंदी चिट्ठों पर एक लाखवां लेख 11 जुलाई 2008 को लिखा गया। एक से दो लाख तक पहुंचने में केवल दो सौ दिन ही लगे। इस बीच हिंदी चिट्ठों की संख्या बढ़ कर 6684 हो गयी है। आजकल इन चिट्ठों पर प्रतिदिन लगभग 600 लेख लिखे जा रहे हैं।
Posted by खबरची at 11:21 AM 16 comments Links to this post
Subscribe to:
Posts (Atom)



