Tuesday, July 14, 2009

हिंदी चिट्ठों पर तीन लाख लेख पूरे हुए

 

Hindi Blogs completed 3 Lacs articles

cj 

हिंदी    चिट्ठों (Hindi Blogs) पर तीन लाख लेख पूरे हो गये हैं।

मजेदार बात यह है कि पहले एक लाख लेख लिखने में जहां हिंदी (Hindi) के चिट्ठाकारों (Bloggers)  को पांच साल से भी ज्यादा का समय लगा था वहीं दूसरे एक लाख लेख केवल 200 दिनों में ही लिख लिये गये। और अब यह तीसरे एक लाख लेख केवल 160 दिनों में ही लिख लिए गये।

हिंदी चिट्ठों (Hindi Blogs)  की शुरुआत अप्रैल 2003 में हुई थी जब हिंदी (Hindi) का पहला चिट्ठा (Blog) लिखा गया था और हिंदी चिट्ठों पर एक लाखवां लेख 11 जुलाई 2008 को लिखा गया। एक से दो लाख तक पहुंचने में केवल दो सौ दिन ही लगे। इस बीच हिंदी  चिट्ठों की संख्या बढ़ कर 9200 हो गयी है। आजकल इन चिट्ठों पर प्रतिदिन लगभग 625 लेख लिखे जा रहे हैं।

सौजन्य चिट्ठाजगत

12 comments:

संगीता पुरी said...

सभी हिन्‍दी भाषियों को बहुत बहुत बधाई .. सबसे पहले इसका श्रेय उन हिन्‍दी भाषा प्रेमियों को दिया जाना चाहिए .. जिन्‍होने कंप्‍यूटर पर देवनागरी लिखने की तकनीक का विकास किया .. वैसे नियमित तौर पर लिखने वाले लेखकों का भी महत्‍व भी कुछ कम नहीं।

रंजन said...

बधाई हम सभी को..

Nirmla Kapila said...

बहुत बहुत बधाई

Pt.डी.के.शर्मा"वत्स" said...

बधाई सब को....हिन्दी जगत अब अपना विस्तार करता जा रहा है।

अजय कुमार झा said...

सब कुछ मेरी वजह से हुई संभव हुआ है जी..बताइये अकेले मेरे ही छ सौ से अधिक पोस्ट न होते तो कुछ दिन और लगते न...तीन लाख तक पहुँचने में...हा..हा...हा..

वैसे ये बहुत ही बढ़िया उपलब्धि है...आभार

अविनाश वाचस्पति said...

कविताओं का भी हिसाब किताब दे दीजिए।

Ratan Singh Shekhawat said...

सभी हिन्‍दी भाषियों को बहुत बहुत बधाई

लोकेश Lokesh said...

अजय जी, हमें कैसे भूल गये? :-)

मुझ अकेले के, इकलौते ब्लॉग के 2000 पोस्ट भी शामिल हैं ना? :-)

सच में यह एक अनूठी उपलब्धि है। यूनीकोड लेखन विधा सहित हम सभी बधाई के लायक हैं।

लोकेश Lokesh said...

अजय जी, हमें कैसे भूल गये? :-)

मुझ अकेले के, इकलौते ब्लॉग के 2000 पोस्ट भी शामिल हैं ना? :-)

सच में यह एक अनूठी उपलब्धि है। यूनीकोड लेखन विधा सहित हम सभी बधाई के लायक हैं।

उन्मुक्त said...

अरे वाह।

waste said...

really its amazing!!!
its late but congrats direct from heart....

saeed said...

तुम अच्छी खबर ब्लॉग
सफल होना
ईरान से सईद

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger