Thursday, August 7, 2008

क्या हैं आईफोन की 7 कमियां?

Iphone

  1. आई फोन की कीमत काफी ज्यादा है, जिसे ग्राहकों को खींचने के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता।
    माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी कीमत 20 से 30 हजार रुपये के बीच होगी, जिसे भारत के लिहाज से भी महंगा ही माना जाएगा।
  2. यह मल्टिमीडिया मैसेजिंग सर्विस (एमएमएस) को सपोर्ट नहीं करता, जो इसकी बहुत बड़ी कमी मानी जा रही है।
  3. इसकी बैटरी रिप्लेसेबल नहीं है। यानी एक दफा बैटरी खराब हो जाए, तो फोन बदलने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
  4. इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है, जो आजकल एक बेहद सस्ते फोन में भी होती है।
  5. यह टेक्स्ट को एक ऐप्लिकेशन से कॉपी कर दूसरे ऐप्लिकेशन में पेस्ट नहीं कर सकता।
  6. यह एडॉबी की फ्लैश टेक्नॉलजी को सपोर्ट नहीं करता। इसकी वजह से काफी मल्लिमीडिया रिच साइट इसकी पहुंच से बाहर हैं।
  7. इसमें वॉइस डायलिंग सिस्टम नहीं है। वायस डायलिंग सिस्टम वाले फोन में बोलने पर खुद-ब-खुद नंबर डायल हो जाता है। यानी नंबर डायल करने के लिए डिजिट दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।

यहां पर प्रकाशित

     

Friday, July 11, 2008

हिंदी चिट्ठों पर पूरे हुए एक लाख लेख One Lac articles by Hindi Bloggers

आज चिट्ठाजगत अपने नये रंग रूप में खूब चमक रहा है। नये कलेवर के साथ साथ अधिक सूचनायें और आंकड़े भी उपलब्ध हैं। मगर मजेदार समाचार यह है कि चिट्ठाजगत पर दिये आंकड़ों के अनुसार हिंदी चिट्ठों (Hindi Blogs) पर  प्रकाशित लेखों की संख्या एक लाख से अधिक हो चुकी है। सभी हिंदी चिट्ठाकार इसके लिये बधाई के पात्र हैं।

 

cj

ओलंपिक के दीवाने ने अपने सर में चुभो लीं 205 सुईयाँ

चीन में ओलंपिक की दीवानगी सर चढ़ कर बोल रही है। इस मजेदार वीडियो में देखिये कि कैसे एक दीवाने ने अपने सिर में ही 205 पिनें चुभो लीं जिन पर ओलंपिक में भाग लेने वाले 205 देशों के झंडे बने हैं।

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger