Saturday, May 10, 2008

गूगल ने सुधारी ब्लॉगर की हिंदी, ’माले’ हुआ ’पुरुष’ और ’नोट का ब्लॉग’ बना ’उल्लेखनीय चिट्ठे’

हिंदी चिट्ठाकारों की गूगल से पुरानी शिकायत थी कि ब्लॉगर पर हिंदी का अनुवाद सही नहीं है।

blogger-note-ka-blog 

blogger-male

प्रोफाइल में Male  का अनुवाद था माले और Blogs of the note था नोट का ब्लॉग।

मगर अब इनमें सुधार कर लिया गया है।

profile

ullekhniy chitthe

 

इसके अलावा एक उल्लेखनीय बात यह है कि गूगल भी ब्लॉग के लिये चिट्ठे शब्द का प्रयोग कर रहा है।

पहली दोनों इमेज नौं दो ग्यारह से

hindi chitthakaron kee googal se purani shikayat thi ki blogar par hindi ka anuvad sahi nahin hai.

blogger-note-ka-blog

blogger-male

profail men Male ka anuvad tha male aur Blogs of the note tha not ka blog.

magar ab inamen sudhar kar liya gaya hai.

profile

ullekhniy chitthe

isake alava ek ullekhaniy bat yah hai ki googal bhi blog ke liye chitthe shabd ka prayog kar raha hai.

pahali donon imej naun do gyarah se

PrachaarThis

Friday, May 9, 2008

आम खाने की मजेदार प्रतियोगिता

मुंबई में आम खाने की मजेदार प्रतियोगिता देखिये रायटर के इस वीडियो में।  30 प्रतियोगियों ने तीन मिनट में अधिक से अधिक आम खा कर दिखाने थे। जो जीता उसे इनाम में आम की एक पेटी और मिली खाने के लिये।

यह प्रतियोगिता यहां चल रहे कोंकण महोत्सव का हिस्सा थी।

munbaee men aam khane kee majedar pratiyogita dekhiye rayatar ke is vidiyo men. 30 pratiyogiyon ne tin minat men adhik se adhik aam kha kar dikhane the. jo jita use inam men aam kee ek peti aur mili khane ke liye.

yah pratiyogita yahan chal rahe konkan mahotsav ka hissa thi.

Thursday, May 8, 2008

यूनिकोड छा रहा है नेट पर Unicode on Internet

Unicode2

यूनिकोड (Unicode)  ने पिछले सात सालों में नेट पर अपना राज कायम कर लिया है। गूगले के आंकड़ों के अनुसार पिछले  दिसंबर  में गूगल द्वारा इंडैक्स किये गये पेजों में सबसे अधिक पेज यूनिकोड पर आधारित थे।

ऐसा इसलिये भी संभावित हुआ क्योंकि गूगल अधिक से अधिक भाषांओं में सर्च सुविधाओं को बढ़ा रहा है । इसे आप विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं

Wednesday, May 7, 2008

यूट्यूब अब भारत में Youtube coming to India

गूगल (Google)  का यूट्यूब (Youtube)  अब भारतीय हो गया है। हालांकि यहां यूट्यूब (Youtube) के सभी वीडियो खोजे जा सकेंगे मगर भारत में सबसे ज्यादा देखे गये वीडियो प्रमुखता से दिखाये जायेंगे।

विस्तार से समाचार यहां है।

इंडिक होता इंटरनेट- धन्यवाद गूगल Indic on Internet- Thanks to Google

गूगल (Google) ने आज हिंदी से अंग्रेजी (Hindi to English) और अंग्रेजी से हिंदी (English to Hindi) अनुवाद (Translation)  के नये औजार की औपचारिक घोषणा की।

इससे पहले पिछले अगस्त में गूगल ने  इंडिक ट्रांस्लिट्रेशन का औजार और इंडिक सर्च जारी किया था।

gugal

इसके अलावा ओर्कुट तथा ब्लॉगर में इंडिक स्पोर्ट जोड़े गये थे। इससे भारतीय भाषाओं में ब्लॉगिंग आसान हुई और ओर्कुट भी भारतीय भाषाओं में रंगने लगा।

 orkut

गूगल सर्च पर इंडिक सजैस्ट भी जोड़ा गया। इसने इंटरनेट पर भारतीय भाषाओं में सर्च को आसान बना दिया।

google hindi search

गूगल अनुवाद का पेज यहां है और अनुवादित खोज यहां पर उप्लब्ध है।

इस बारे में गूगल की प्रैस रिलीज यहां है।

Saturday, May 3, 2008

एक स्पष्टिकरण - खबरची के नाम से टिप्पणी मेरी नहीं

आज कुछ हिंदी ब्लॉग्स पर खबरची के नाम से अनर्गल टिप्प्णियां की गयी हैं।

मैं यहां यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं खबरची के नाम से कभी भी, कहीं भी कोई भी टिप्पणी नहीं करता। यदि कहीं कोई मेरे नाम से टिप्प्णी दिखे तो उसे मेरी टिप्पणी न मानी जाये।

हां, इसी ब्लॉग यानि ’मजेदार समाचार’ पर ही केवल खबरची लिखता और जरूरी होने पर टिप्पिणियाता है। :)

Thursday, May 1, 2008

स्मार्ट ब्लॉगिंग से हो सकती है अच्छी कमाई Smart blogging can fetch you good money

आज के टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे इस लेख में बताया गया है कि किस तरह ब्लॉगिंग से अच्छा पैसा बनाया जा रहा है।

लेख में लिखा है कि किस तरह थोड़ा सा समय ब्लॉगिंग को दे कर पैसा बनाया जा रहा है। लेख में अधिकतर ब्लॉगर्स ने प्रोफेशनल तरीके से ब्लॉगिंग पर ज्यादा जोर दिया है।

Wednesday, April 30, 2008

यूट्यूब की भारतीय साइट जल्द YouTube To Launch India Site

youtubehindi

यूट्यूब 7 मई से  भारतीय साइट लॉंच कर रहा है। इसका स्वरूप कैसा होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है मगर छन छन के आ रहे समाचारों से स्पष्ट है कि कंपनी ने भारतीय नामों के डोमेन भी खरीदे हुए हैं।

(नोट: ऊपर दी गयी इमेज काल्पनिक है)

Tuesday, April 29, 2008

फीडबर्नर ला रहा है एडसेंस सरप्राईज़

फीडबर्नर अब पूरी तरह गूगल के रंग में रंग रहा है। अब आप जल्द ही गूगल खाते से लॉग इन करके  फीडबर्नर पर फीड्स  का प्रबंधन कर सकेंगे। साथ ही गूगल की अन्य सेवाओं को फीडबर्नर के साथ जोड़ा जायेगा।

इसके आलावा फीडबर्नर के चिट्ठे पर घोषणा की गयी है कि जल्द ही फीड प्रकाशकों के लिये अच्छी खबर आ रही है:

If you are a feed advertiser, don't worry: we have some happy surprises coming for you as well, and if you are an advertiser who is not yet a feed advertiser, you too shall be blessed with good fortune.

Sunday, April 27, 2008

खूबसूरत पेंटिंग्स बनाती है इस युवक की जीभ

केरल का यह ड्राइंग टीचर ब्रश के बजाये अपनी जीभ से खूबसूरत पेंटिंग्स बनाता है। यह युवक इस तरीके से 20 के करीब पेंटिंग्स बना चुका है।

इस अजीबो गरीब तरीके का आप भी स्वाद लीजिये रायटर के इस वीडियो में।

Saturday, April 26, 2008

एक शब्द की ब्लॉग पोस्ट ने जेल से छुड़ाया

art_buck_twitter 

तकनीक में तेजी से आता बदलाव सूचनाओं के आदान प्रदान को कितना तेज बना रहा है इसकी मिसाल तब मिली जब एक शब्द की ब्लॉग पोस्ट की वजह से मिस्र में गिरफ्तार एक पत्रकार को जेल से छुड़ा लिया गया।

कार्लिफोनिया मे ग्रैजुएट के छात्र जेम्स कार्ल बक, मिस्र के महल्ला में सरकार विरोधी आंदोलन को कवर कर रहे थे जब उन्हें और उनके अनुवादक मोहम्मद मरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूलिस स्टेशन जाते हुए रास्ते में उन्होंने ट्वीटर के जरिये अपने मोबाईल के एस एम एस से एक शब्द की पोस्ट अपने ब्लॉग पर भेजी जिसमें उन्होंने लिखा "Arrested" यानि "गिरफ्तार"।

उनकी इस पोस्ट को देख उनके साथी हरकत में आ गये और उन्हें छुड़ा लिया गया।

जेल से छूटने के बाद उनकी एक  शब्द की एक और पोस्ट आयी जिसमें उन्होंने लिखा "फ्री" ।

पूरा समाचार अंग्रेजी में यहां है।

Saturday, April 19, 2008

स्कूल में भूत ने किया 50 लड़कियों को बेहोश ?

अफ्रीकी देश सेनेगल में एक अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। जब यहां 50 स्कूली लड़कियां एकसाथ बेहोश हो गईं और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। माना जाता है कि यह मास हिस्टीरिया का मामला है।
सेनेगल डकार स्थित लेमेन गुए माध्यमिक स्कूल की पांचवीं क्लास से इस घटना की शुरुआत हुई। टीचर इसे सामूहिक हिस्टीरिया बता रहे हैं। जोर जोर से चीखते हुए बेहोश हो जाने के बाद लड़कियों को यहां के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। पूरा समाचार यहां है।

Friday, April 18, 2008

सितंबर में भारत आयेगा एप्पल का आईफोन Apple IPhone coming to India

एप्पल (Apple)  का आईफोन (IPhone) सिंतबर से भारत में मिलने लगेगा। एप्पल इसे वोडाफोन के साथ जारी करेगा। शुरुआत में इसका 8 जी बी टचस्क्रीन मॉडल भारत में पेश किया जायेगा जिसकी कीमत 27200-28000  होगी।

पूरा समाचार यहां है।

Tuesday, April 15, 2008

वर्डप्रैस पर चिट्ठाखोज

वर्डप्रैस पर चिट्ठों में क्या लिखा गया है इसकी खोज करने के लिये वर्डप्रैस ने वर्डप्रैस सर्च की शुरुआत की है। इसकी घोषणा यहां की गयी।

यहां आप अलग से हिंदी चिट्ठों में भी खोज कर सकते हैं। वर्डप्रैस पर हिंदी चिट्ठों की खोज का स्थल है

http://hi.search.wordpress.com

 

गुम हो सकते हैं आपके इमेल क्योंकि - साइबर दुनिया में भी मौजूद हैं ब्लैक होल्स

नेट सर्फिंग के दौरान कई बार एंटर करने पर भी साइट नहीं खुलती, कभी वेब पेज नॉट एवेलिबिल लिखकर आ जाता है तो कभी मिनटों के लिए रेत घड़ी वाला आइकन स्क्रीन पर टंग जाता है। लगभग सभी नेट यूजर्स को कई बार साइट ढूंढने में परेशानी होती है। ऐसे में गुस्सा आता है सर्विस प्रोवाइडर पर या सर्वर पर आए ओवर लोड पर। लेकिन कई बार प्रॉब्लम इससे भी ज्यादा रहस्यमय हो जाती है। भेजे गए मैसेज भी नहीं पहुंचते हैं। नई थ्योरी के मुताबिक ये साइबर ब्लैक होल में चले जाते हैं।

पूरा समाचार यहां है।

Monday, April 14, 2008

डेटा की सुरक्षा के लिये खतरनाक भी हो सकती है फ्लैश ड्राईव

छोटी सी यूएसबी फ्लैश ड्राईव जहां काम करने के लिये बहुत ही सुविधाजनक है वहीं यह डेटा की सुरक्षा के लिये खतरनाक भी हो सकती है।

एक सर्वे के अनुसार 77% फ्लैश ड्राइव का प्रयोग करने वाले कोरपोरेट अधिकारी मानते हैं कि काम से संबंधित प्रयोग के लिये उन्हों ने निजी ड्राइव का प्रयोग किया। यानि ऑफिस का डेटा निजी ड्राइव पर ले कर गये।

इससे नुकसान तब होता है जब आप किसी सार्वजनिक कंप्यूटर के पिछवाड़े इसे ड्राइव को लगा हुआ छोड़ कर भूल जाते हैं। पूरा आर्टिकल यहां है।

Sunday, April 13, 2008

5 लाख गाने स्टोर करेगा 'रेसट्रैक'

अमेरिकी रिसर्चरों ने कंप्यूटर मेमरी की एक नई तकनीक ईजाद की है, जिसकी मदद से आपके हैंडी डिजिटल प्लेयर्स करीब 3,500 फिल्में या 5 लाख गाने स्टोर कर सकेंगे। यह स्टोरेज सिस्टम न सिर्फ आकार में काफी छोटा होगा, बल्कि इसकी कार्य क्षमता भी कई गुना तेज होगी। यह सस्ता होने के साथ-साथ टिकाऊ भी होगा।

पूरा समाचार यहां है।

Saturday, April 12, 2008

एक मॉडल एजेंसी कुत्तों के लिये

मॉडलिंग की ग्लैमर भरी दुनिया से इंसान तो क्या कुत्ते भी बच नहीं सके। स्लोवकिया की एक मॉडल एजेंसी  कुत्तों की भर्ती कर रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि वह कुत्तों की मॉडलिंग से मोटी रकम कूट सकेगी।

और फिर कुत्ते भी तो खूब  बन संवर के  आये हैं।

कहते हैं न कि हर कुत्ते के दिन बदलते हैं। देखिये रायटर के इस मजेदार वीडियो में।

Technorati tags:

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger