अब आप अपने ब्लॉगर चिट्ठे पर खुद का एग्रीगेटर बना सकते हैं। साईडबार पर अपना ब्लॉगरोल बना कर लगायें और आपकी पसंद के चिट्ठों पर आने वाली हर नयी पोस्ट यहां दिखने लगेगी। साधारणतया ब्लॉगरोल पर आप दूसरे ब्लॉग्स के लिंक जोड़ते हैं पर यहां जैसे ही आप ब्लॉग का लिंक जोड़ेंगे तो उस ब्लॉग पर आने वाली ताजी पोस्ट ब्लॉगरोल में नजर आने लगेगी।
आप चाहें तो अपने गूगल रीडर को भी इसमें जोड़ सकते हैं।
इसके बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।
इस विजेट को आप अपने ब्लॉग पर http://draft.blogger.com से जोड़ सकते हैं।





