माईक्रोसॉफ्ट ने याहू को खरीदने का ऑफर दिया है। कहा जा रहा है कि यह ऑफर इतना बड़ा है कि याहू इसे मना नहीं कर पायेगा। याहू के एक शेयर के लगभग 19 डालर के बाजार भाव के बदले माईक्रोसॉफ्ट 31 डालर देने को राजी है। कुल डील 44.6 बिलियन डालर यानी लगभग 178400 करोड़ रुपये की होने की संभावना है।
माईक्रोसॉफ्ट की यह गूगल को मात देने की सोची समझी चाल है। इंटरनेट सर्च के बाजार पर गूगल का एकछत्र राज है। माईक्रोसॉफ्ट अब दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानी याहू को खरीद सर्च के बाजार पर अपना हिस्सा बड़ा करना चाह रहा है।
इस डील में भारतीय कनेक्शन क्या है वह यहां देखिये।
एक बात साफ है कि इस डील के बाद इंटरनेट की दुनिया में कई बदलाव आयेंगे।





