नोट : यह मजेदार समाचार नहीं है।
भारतीय मूल के ओम मलिक जो कि गीगाओम नाम से ब्लॉगिंग करते हैं, तकनीक, इंटरनेट और कंप्यूटर के समाचार अपने ब्लॉग पर लिखते हैं। पिछले दिनों अपनी एक पोस्ट में उन्होंने अपने बारे में स्टोरी ब्रेक की। 41 वर्षीय मलिक को दिल का दौरा पड़ा था।
उनके साथी पाल वर्बोस्की ने बताया कि ब्लॉगिंग में बड़ा नाम होना और सदा सबसे पहले लिखने का तनाव आपको मशीन में बदल देता है। यह दौरा इसी का नतीजा हो सकता है।
न्यूयार्क टाईम्स में यहां छपे एक समाचार के अनुसार 800 लोगों ने उनके ब्लॉग पर टिप्पणी कर उन्हें अच्छे स्वास्थय के लिये दुआएं दी हैं।






