Wednesday, January 9, 2008

कंप्यूटर के लिये मिले न मिले, मोबाईल के लिये है हिंदी ब्राउज़र


ओपेरा मिनी (Opera Mini ) मोबाईल के लिये एक शानदार ब्राउज़र है जिस पर आप अपने मोबाईल से पूरी तरह इंटरनेट पर भ्रमण कर सकते हैं।



बहुत सी खूबियों से युक्त यह ब्राउज़र एक फीड रीडर भी है। इसमें आप अपने बुकमार्क्स भी लगा सकते हैं, फीड पढ़ सकते हैं, फोंट का आकार छोटा बड़ा कर सकते हैं और किसी भी साईट को उसी तरह देख सकते हैं जैसे कि आप कंप्यूटर पर देखते हैं।



यदि आपका मोबाईल यूनिकोड समर्थित है तो आप इस ब्राउज़र में हिंदी बड़े आराम से पढ़ सकते हैं। यदि आपका मोबाईल जावा एप्लिकेशन को चला सकता है तो आप इस ब्राउज़र को स्थापित कर सकते हैं। इसका आकार है 97 केबी।



मजे की बात यह है कि यह ब्राउज़र हिंदी में भी उपलब्ध है। बस ओपेरा मिनी की इस साईट पर जाइये और अपनी भाषा हिंदी चुनिये और इसे डाउनलोड करके अपने मोबाईल पर स्थापित कीजिये।


आप अपने मोबाईल से सीधे operamini.com पर भी जा सकते हैं।



हिंदी में ओपेरा की साईट यहां है।

और भी हैं मजेदार समाचार

ताजा समाचार