- आई फोन की कीमत काफी ज्यादा है, जिसे ग्राहकों को खींचने के लिहाज से अच्छा नहीं माना जा सकता।
माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी कीमत 20 से 30 हजार रुपये के बीच होगी, जिसे भारत के लिहाज से भी महंगा ही माना जाएगा। - यह मल्टिमीडिया मैसेजिंग सर्विस (एमएमएस) को सपोर्ट नहीं करता, जो इसकी बहुत बड़ी कमी मानी जा रही है।
- इसकी बैटरी रिप्लेसेबल नहीं है। यानी एक दफा बैटरी खराब हो जाए, तो फोन बदलने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
- इसमें वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है, जो आजकल एक बेहद सस्ते फोन में भी होती है।
- यह टेक्स्ट को एक ऐप्लिकेशन से कॉपी कर दूसरे ऐप्लिकेशन में पेस्ट नहीं कर सकता।
- यह एडॉबी की फ्लैश टेक्नॉलजी को सपोर्ट नहीं करता। इसकी वजह से काफी मल्लिमीडिया रिच साइट इसकी पहुंच से बाहर हैं।
- इसमें वॉइस डायलिंग सिस्टम नहीं है। वायस डायलिंग सिस्टम वाले फोन में बोलने पर खुद-ब-खुद नंबर डायल हो जाता है। यानी नंबर डायल करने के लिए डिजिट दबाने की जरूरत नहीं पड़ती।
Thursday, August 7, 2008
क्या हैं आईफोन की 7 कमियां?
Posted by खबरची at 1:12 PM
Subscribe to:
Post Comments (Atom)




3 comments:
I read a news that iphone 3g is coming to India but the technology is not here i believe. see the news here http://patrika.com/news.aspx?c=2&id=20220
suparv blog . this is really nice blog . keep it up and
visit my blog
www.netfandu.blogspot.com
and make comments
It's too costly for an average Indian !!
You have a lot of outgoing links on your blog you can encash them by using http://www.linxoo.com
Post a Comment