Saturday, April 26, 2008

एक शब्द की ब्लॉग पोस्ट ने जेल से छुड़ाया

art_buck_twitter 

तकनीक में तेजी से आता बदलाव सूचनाओं के आदान प्रदान को कितना तेज बना रहा है इसकी मिसाल तब मिली जब एक शब्द की ब्लॉग पोस्ट की वजह से मिस्र में गिरफ्तार एक पत्रकार को जेल से छुड़ा लिया गया।

कार्लिफोनिया मे ग्रैजुएट के छात्र जेम्स कार्ल बक, मिस्र के महल्ला में सरकार विरोधी आंदोलन को कवर कर रहे थे जब उन्हें और उनके अनुवादक मोहम्मद मरी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूलिस स्टेशन जाते हुए रास्ते में उन्होंने ट्वीटर के जरिये अपने मोबाईल के एस एम एस से एक शब्द की पोस्ट अपने ब्लॉग पर भेजी जिसमें उन्होंने लिखा "Arrested" यानि "गिरफ्तार"।

उनकी इस पोस्ट को देख उनके साथी हरकत में आ गये और उन्हें छुड़ा लिया गया।

जेल से छूटने के बाद उनकी एक  शब्द की एक और पोस्ट आयी जिसमें उन्होंने लिखा "फ्री" ।

पूरा समाचार अंग्रेजी में यहां है।

2 comments:

Dineshrai Dwivedi said...

यानी मोबाइल पोस्टिंग तुरन्त सीख लेनी चाहिए।

lovely kumari said...

achhi jankari di aapne.

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger