Friday, December 28, 2007

डिजिटल इंस्पायरेशन के अमित बने AdSense inspiration

गूगल एडसेंस ने डिजिटल इंस्पायरेशन Digital Inspiration के अमित अग्रवाल को अपने ब्लॉग पर विशेष स्थान दिया है और उनकी गूगल एडसेंस में मिली सफलता को पहचानते हुए, उनके वीडियो को शामिल करते हुए एक  खास पोस्ट लिखी है। आगरा के अमित अग्रवाल पूर्णकालिक ब्लॉगर हैं तथा गूगल एडसेंस की कमाई से शानदार जीविका चला रहे हैं।

 

 

अमित हिंदुस्तान टाइम्स तथा फाइनेंशल एक्सप्रैस में भी नियमित कॉलम लिखते हैं।

 

एक भारतीय ब्लॉगर को इस शानदार सफलता और मिली पहचान पर सभी हिंदी चिट्ठाकारों की तरफ से बधाई।

 

देखना यह है कि अमित कितने हिंदी चिट्ठाकारों के लिये इंस्पायरेशन यानि प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं।

1 comments:

Srijan Shilpi said...

काश, हिन्दी के चिट्ठाकार भी यह सौभाग्य जल्द पा सकें।

कितने साल लग जाएंगे....पता नहीं।

और भी हैं मजेदार समाचार

ताजा समाचार