Tuesday, November 27, 2007

सुरक्षित ब्लॉग - गूगल एडसेंस के सौजन्य से

 

यदि आप गूगल एडसेंस का अपने ब्लॉग पर प्रयोग करते हैं तो गूगल की नीति के अनुसार आप अपने ब्लॉग पर एडल्ट अथवा मैच्योर कंटेंट नहीं डाल सकते। इसके लिये गूगल की दलील है कि आपकी साइट फैमिली सेफ (Family Safe)  होनी चहिये।

 

फैमिली सेफ क्या होता है इस पर गूगल ने लिखा है कि यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि फैमिली सेफ क्या है मगर आप स्वंय से ही पूछिये कि क्या इस तरह की सामग्री आप एक ही कमरे में अपने माता पिता या बच्चों के साथ देखने में असहज तो नहीं होंगे। क्या आपके ऑफिस में जब अचानक आपका बॉस आपके पीछे आ कर खड़ा हो जाये तो आपकी स्क्रीन पर जो दिख रहा है उसे लेकर आप असहज तो नहीं होंगे।

 

गूगल एडसेंस ने आज अपनी इस नीति का खुलासा यहां किया है।

 

हिंदी ब्लॉग्स के लिये मुख्यतः चार एग्रिगेटर हैं क्या ये एग्रिगेटर भी अपने लिये कुछ इसी तरह की नीति का खुलासा करेंगे?

 

यदि गूगल अपने विज्ञापन दाताओं का ख्याल रख कर इस तरह की नीति बना सकता है तो क्या हिंदी ब्लॉग्स के एग्रिगेटरों को भी अपने पाठकों के हितों का ध्यान नहीं रखना चाहिये?

4 comments:

Sanjeet Tripathi said...

बहुत बढ़िया!!

बाल किशन said...

आपने एक बढ़िया मुद्दा उठाया है. इसपर बहस की जरुरत है.

बाल किशन said...

आपने एक बढ़िया मुद्दा उठाया है. इसपर बहस की जरुरत है.

हर्षवर्धन said...

ये जरूरी है कि ऐसे कंटेट पर रोक लगे जिसे बॉस के अचानक आ जाने या परिवार के साथ बैठकर देखने-पढ़ने में दिक्कत हो।

और भी हैं मजेदार समाचार

ताजा समाचार