Wednesday, November 21, 2007

आ गया फायरफॉक्स 3 बीटा 1



फायरफॉक्स 3 का पहला बीटा आ गया है। फायरफॉक्स कई अनोखी सुविधाओं से युक्त ब्राउजर है जिसने ईंटरनेट एक्सप्लोरर की नींद हराम की हुई है, इसके चलते माइक्रोसॉफ्ट को अपने IE7 के लिये विण्डोज की ’ओरिजनल की’ जांचने की कंडीशन हटानी पड़ी थी।

अफसोस की बात है कि फायरफॉक्स 3 को लेकर प्रयोगकर्ताओं में अधिक उत्साह नहीं है हालांकि पहले ही दिन इसकी लाखों कापियां डाउनलोड हो चुकी हैं। नये संस्करण को डाउनलोड करने के लिये तथा इसके बारे में अंग्रेजी में पढ़ने के लिये यहां जायें।

बीटा संस्करण केवल टैस्टिंग के लिये जारी किये जाते हैं और हो सकता है कि इसमें कई कमियां या बग्स हों। डाउनलोड करने से पहले अपने पिछले संस्करण का डाटा अवश्य संभाल लें।



इसे प्रयोग करने के बाद अपनी राय इसके बारे में अवश्य बतायें।

0 comments:

और भी हैं मजेदार समाचार

ताजा समाचार

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger