ऑर्कुट पर गूगल ने इंडिक टूल जोड़ दिया है और कोई भी स्क्रैप लिखते समय अब हिंदी में टाईप कर सकेगा। पाठकों को पता होगा कि गूगल के इस इंडिक टूल को सबसे पहले ब्लॉगर पर जारी किया था। इसके बाद इसे स्वतंत्र रूप से जारी किया गया। इस टूल से हिंदी टाईपिंग की जानकारी न रखने वाले लोग बहुत ही आसानी से हिंदी में टाईप कर सकते हैं। इसमें आप रोमन में यदि meraa bharat mahaan टाईप करते हैं तो स्वतः ’मेरा भारत महान’ में बदल जाता है। यह टूल कैसे काम करता है इसका अनुभव आप इस वेब पेज पर नीचे बने लिखने के स्थान पर भी कर सकते हैं।
लगता है गूगल पूरे इंटरनेट को हिंदीमय करके ही मानेगा।






3 comments:
गूगल बाबा की जय,
मगर यह टूल यहाँ टिप्पणी डालने वाले पेज पर होना चाहिए
क्या विचार है
वाह-वाह, अनन्त आनंद। जय गूगल बाबा।
बस अब मेरा स्वपन पूरा होता दिख रहा है। हे गूगल बाबा मुख्य सर्च पेज पर भी जल्द ही लगाओ अपना इण्डिक टूल।
ये तो बढ़िया खबर है।
Post a Comment