Monday, August 20, 2007

एक्सक्लुसिव : यह रहा गूगल का तोहफा












अपने पिछले समाचार में हमने आपको बताया था कि गूगल बाबा भारतवासियों के लिये एक नया तोहफा लेकर आ रहे हैं। अब खबरची को पता चला है कि यह नया तोहफा क्या है।

गूगल ने अपने गूगल लैब का भारतीय संस्करण बनाया है गूगल इंडिया लैब। इसमें भारतीय आवश्यकताओं के अनुसार नये टूल्स और गजेट्स तैयार किये जायेंगे।
इसी की शुरुआत में हिंदी ट्रांसलिट्रेशन टूल को ब्लॉगर से अलग लॉंच किया गया और अब पेश किया जा रहा है ऑनलाईन कीबोर्ड भारतीय भाषाओं के लिये। यह कीबोर्ड गेजेट आप अपने आइगूगल पेज पर भी लगा सकते हैं तथा सर्च पेज पर भी।
यह टूल अभी बन रहा है इसी लिये हो सकता है कि आपको कभी नजर न आये या अभी काम न करे।
तो तैयार हो जाइये अपनी भाषा में सर्च करते हुए आने वाले हजारों लाखों पाठकों का अपने अपने चिट्ठों पर स्वागत करने के लिये।

अब गूगल इंडिक पाइये अपने ब्राउजर में हिंदी टूलबार स्थापित करके। विस्तार से यहां पढ़िये।

4 comments:

Shrish said...

आपके मुँह में घी-शक्कर खबरची भाई। गूगल बाबा के कारण ही नैट पर हिन्दी में काम करना सुलभ हो सका है। ब्लॉगर, जीमेल आदि से लेकर गूगल की तमाम सेवाएँ भारतीय भाषाओं हेतु पूर्णतया अनुकूल हैं।

बाकी इस चीज का मुख्य फायदा तब होगा जब इसे गूगल के डिफॉल्ट पेज पर जोड़ा जाए और लोगों को इसे लगाने के लिए अलग से कुछ न करना पड़े।

खैर गूगल बाबा ने इण्डिक लैब खोली है तो कुछ काम के निकलेगा ही उसमें से।

खबरची said...

श्रीश जी आप इसे सर्च पेज पर भी जोड़ सकेंगे।

Shrish said...

हाँ वो तो है लेकिन मेरा मतलब है कि यह टूल बाई डिफॉल्ट सर्च पेज पर जुड़ा हो, अलग से न जोड़ना पड़े, जैसे ब्लॉगर का ट्रांसलिट्रेशन टूल है। ज्यादा से ज्यादा गूगल की Preferences में इसे सैट करने का विकल्प हो।

अनुनाद सिंह said...

सचमुच गूगल हिन्दी के लिये बहुत किया है और कर रहा है। गूगल से यही आशा है कि अपने नाम और प्रतिष्ठा के अनुरूप हिन्दी और भारतीय भाषाओं के लिये एक धांसू टूल लाये।

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger