Saturday, August 11, 2007

जिस पांडा को नर समझा था उसने दिये दो बच्चे

चीन के ’जिनझू’ नाम के पांडा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। इस पांडा को नर समझा जाता था तथा वह कुछ वर्षों तक जापान कुछ मादा पांडाओं के पास वंश वृद्धी के लिये भेजा गया था।
 
असफल हो कर लौटे जिनझू की जांच की गयी तो पाया गया कि उसके सभी अंग पूरी तरह विकसित नहीं हैं, इसके बाद डाक्टरों ने ऑपरेशन कर जिनझू को पूरी तरह मादा का रूप दे दिया। इसके बाद इसने दो बच्चों को जन्म दिया। 
 पांडा जाति के जानवर दुनिया में तेजी से घट रहे हैं तथा इनकी वंशवृद्धी के प्रयास किये जा रहे हैं। पूरा समाचार अंग्रेजी में यहां है।
 
बाथरूम नहीं जाने दिया तो छात्र अदालत पहुंचे
 
शिकागो के दो छात्र बाथरूम के लिये ब्रेक न दिये जाने के कारण अदालत पहुंच गये। टीचर ने पूरी क्लास के छात्रों को सजा के तौर पर बाथरूम ना जाने की हिदायत दी थी। दो बच्चे सजा की परवाह किये बिना बाथरूम चले गये तो टीचर ने उन्हें स्कूल से ससपेंड करवा दिया। बच्चे अदालत पहुंच गये। पूरा समाचार अंग्रेजी में यहां है।
 
और अंत में
संता की घोषणा: मैं जिंदगी में कभी शादी नहीं करुंगा और यही सलाह मैं अपने बच्चों को भी दूंगा।

0 comments:

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger