रेशमी जुल्फें, शरबती आंखें, गुलाबी होंठ महिलाओं की खूबसूरती के पैमाने माने जाते हैं, जबकि पुरुषों के लिए रफ-टफ लुक यानी मोटे होंठ, मोटी आइब्रो, सांवला रंग... मतलब कुल मिलाकर बोले तो पूरा मैचो मैन ही आदर्श माना जाता है लेकिन बुधवार को प्रकाशित एक ब्रिटिश स्टडी कहती है कि अब पुरुषों को मैचो लुक को भूल जाना चाहिए क्योंकि आज की महिला एक पुरुष में भी फेमिनिन लुक खोजती है। समाचार यहां है।
महिला के सिर से 55 साल बाद निकला पेंसिल
जर्मन महिला मार्गरेट वेगनर ने राहत की सांस ली है। 59 वर्षीय यह बुजुर्ग महिला जब 4 साल की थीं, तब पेंसिल उनके सिर में जा घुसी थी। चूंकि पेंसिल का एक हिस्सा ब्रेन के बहुत नजदीक था और तब सर्जरी में नई तकनीकें भी कम थीं, इसलिए उसे निकाला नहीं जा सका। लेकिन अब 55 साल बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए पेंसिल के उस 2 सेंटीमीटर लंबे टुकड़े को निकालने में कामयाबी हासिल की है। समाचार यहां है।
मासूम को देखकर पसीजा कार चोर का दिल
बच्चे का मासूम चेहरा गलत इंसान को भी सही राह दिखा सकता है। यकीन न हो तो कनाडा के एक कार चोर की बानगी देख लीजिए। मॉन्ट्रियल के पास आउट्रेमॉन्ट नामक जगह पर यह चोर गाड़ी चुराकर भागा, लेकिन थोड़ी दूर जाकर उसे पता चला कि गाड़ी की पिछली सीट पर एक बच्ची सोई हुई है। चोर ने पुलिस को फोन कर आग्रह किया कि वे बच्चे को आकर ले जाएं। समाचार यहां है।
सोनिया, हेमा और लिफ्ट का लोचा...
उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान आज राजनीतिक स्टार सोनिया गांधी और सिने स्टार हेमा मालिनी को कुछ खट्टे - मीठे क्षणों का सामना करना पड़ा। मतदान के बाद हेमा मालिनी लौटने के लिए लिफ्ट के पास पहुंचीं लेकिन बार - बार बटन दबाने के बावजूद लिफ्ट नहीं खुली। इतने में लिफ्ट का दरवाजा खुला और उसमें से सोनिया गांधी कई कांग्रेसी नेताओं और सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर आईं। सोनिया अपने खास अंदाज में तेजी से चलते हुए मतदान केंद्र की ओर बढ़ गईं। हेमा फिर लिफ्ट का बटन दबाने लगीं लेकिन लिफ्ट तब भी नहीं खुली। कुछ देर तक वह ऐसा प्रयास करती रहीं मगर लिफ्ट फिर भी नहीं खुली। इस बीच लगभग 7 मिनट बाद सोनिया मतदान करके वापस आ गईं और उनके आते ही लिफ्ट खुल गई। पूरा समाचार यहां है।
और अंत में
संता - हमारे ऑफिस में कंप्यूटर का डास से यूनिक्स में स्थानान्तरण नहीं हो रहा है।
बंता - शिफ्ट की का प्रयोग करके देखो।
Friday, August 10, 2007
लड़कियों को पसंद हैं चॉकलेटी लुक्स वाले पति
Posted by खबरची at 6:11 PM
Labels: Odd News, मजेदार समाचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)






0 comments:
Post a Comment