Sunday, July 8, 2007

सासू मां का दिल जीतने के लिए कोचिंग

सासू मां के साथ तालमेल बिठाने के टिप्स सिखाने के लिए भी जल्द ही एक नया संस्थान जयपुर में खुलने जा रहा है। प्रदर्शनियों का आयोजन करने वाले इंटरनैशनल ट्रेड ऐंड एग्जिबिशन ग्रुप ने इस संबंध में एक क्रैश कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है जिसमें सिखाया जाएगा कि, 'सासू मां के साथ कैसे पटरी बिठाएं।' समाचार यहां पढ़ें।

जिंदा सांप खाकर भी रहता है जिंदा
उड़ीसा का एक आदमी जिंदा सांप का मांस खाता है, लेकिन उसे कभी किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं आई। अंगुल जिले के बाडाबुधापंका गांव के रहने वाले सुतारी नायक का कहना है कि वह जिंदा सांप का मांस दिखाने के लिए खाता है। समाचार यहां है।

एक मंदिर जहां प्रार्थना में भाग लेते हैं कुत्ते
बिहार के बक्सर में 1965 में बने इस मंदिर में सुबह और शाम की पूजा की रस्मों में कुत्ते भी भाग लेते हैं। इस मजेदार समाचार को यहां पढ़ें।



और अंत में

5 comments:

उन्मुक्त said...

एक्रेगेटर :-)

Udan Tashtari said...

कार्टून धांसू रहा!! हा हा!!

अनूप शुक्ल said...

कार्टून अच्छा लगा। :)

sunita (shanoo) said...

खबरे भी अच्छी है और कार्टून भी...

उन्मुक्त said...

आपकी ईमेल नहीं मालुम थी इसलिये टिप्पणी कर रहा हूं। आपका कार्टून मैंने यहां आपकी इस चिट्ठी को बताते हुऐ छापे हैं। यदि कोई आपत्ति हो तो बतायें।

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger