Monday, June 11, 2007

देखिये गुगल मैप ने हटाया स्ट्रीटव्यू से क्या करते युवक का फोटो

पिछले दिनों गुगल मैप ने अमेरिका के बड़े शहरों के 3D स्ट्रीटव्यू फोटो दिखाना शुरू किया है। इसी के अंतर्गत सैन फ्रांसिसको के एक सड़क पर जब एक पेशाब करते युवक का फोटो आ गया तो इसका पता चलने पर गुगल ने इसे वहां से हटा लिया। वैसे इस फोटो को आप यहां देख सकते हैं।

चीन में मिल रहे हैं परीक्षाओं में चीटिंग करने के लिये अनोखे उपकरण
यह उपकरण हमारे मुन्नाभाई को भी पीछे छोड़ रहे हैं। चीटिंग में काम आने के लिये यहां वायरलेस माइक्रोफोन ही नहीं, चीटिंग शूस, चीटिंग हैट और चीटिंग वैलेट भी मिल रहे हैं।
यहां पढ़ें इस समाचार को।

हरे रंग का खून
वैंकुवर में एक व्यक्ति जब ऑप्रेशन करवाने पहुंचे तो सर्जन देख कर हैरान हो गया कि उस व्यक्ति के खून का रंग हरा है। वास्तव में ऐसा एक दवाई के रिएक्शन से हुआ। समाचार
यहां है।

3 comments:

Udan Tashtari said...

:) गुगल स्ट्रीट की पहुँच बड़ी दूर तक है भाई!!

अनूप शुक्ल said...

ये गूगल स्ट्रीट भी पीछे पड़ा रहता है। सामने आने की हिम्मत नहीं कर पाता!

अनुनाद सिंह said...

मजेदार समाचारों का आपका यह ब्लाग का विचार बहुत अच्छा लगा। लाते रहिये ढूढ़-ढूढ़ के!

Original design by andrastudio Blogger port by Blogger Templates

Powered by Blogger